गाली-गलौज के खिलाफ युवाह द्वारा आज खुली बातचीत होगी बैजाताल पर

Dec 16 2022

ग्वालियर। युवाह द्वारा गाली गलौज के खिलाफ आज शनिवार को  बैजाताल पर सायं 5 बजे खुली बातचीत का आयोजन नगर निगम ग्वालियर के सहयोग से किया जा रहा है। गाली, असभ्य भाषा या दिअर्थी शब्दों का उच्चारण रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। गाली देने की आदत के खिलाफ मुहिम बको मत, बोलो आज शहर के युवाओं से बातचीत के द्वारा शुरू होगी। 
स्वच्छ भाषा, गाली मुक्त भारत और रोको टोको अभियान की शुरुआत भी पथ के अंतर्गत युवाह एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा की जाएगी। युवाओं से बातचीत के लिए विशेषतौर पर नगर निगम डिप्टी कमिश्नर शिशिर श्रीवास्तव, डीएसपी हिना खान, सीडब्ल्यूसी ग्वालियर की अध्यक्ष सुदीपा मल्होत्रा, एक्स आर्मी ऑफिसर कैप्टन मौसमी राणा एवं पथ के संस्थापक विकास जैन मौजूद रहेंगे। शहर के आमजन इस कार्यक्रम में अपने सुझाव व विचार भी रख सकते है। आयोजन आज शनिवार सायं 5 बजे द कोल्ड रूम बैंड की परफॉर्मेंस के साथ शुरू होगा।