20 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर पकड़े
Dec 16 2022
ग्वालियर। स्मैक की खेप लेकर आए दो तस्करों को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व सिरोल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कादम्बरी नगर से पकड़ा है। पुलिस को तस्करों की तलाशी में उसके पास से 201 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद की गई स्मैक की कीमती करीब 20 लाख रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
सिरोल थाना प्रभारी गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर स्मैक लेकर आने वाला है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच और थाने के बल को तस्करों को पकडऩे का टॉस्क दिया। जिस पर थाने बल ने कादम्बरी नगर पहुंचे और स्मैक लेकर आ रहे दो तस्कर को दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर की तलाशी ली तो उसके पास से 201 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद की गई इसमें की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान धर्मवीर पुत्र महेंद्र जाटव निवासी नदीपार टाल और कमल पुत्र ओमकार जाटव निवासी तिकोनिया के रुप मे हुई है। फिलहाल पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़ा गया तस्करों से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों का पता चल सकता है और कई लिंक मिल सकती है। तस्करों ने बताया है कि वह मैनपुरी उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाए थे और शहर में छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर ग्राहकों को सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









