पत्नी को अन्य युवक के साथ देखा तो पति ने सडक़ पर ही मारे चाटें
Dec 16 2022
ग्वालियर। सडक़ पर एक पति-पत्नी के बीच मारपीट का एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है। जब पति ने सडक़ पर पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ घूमते हुए देखा तो वह आग बबूला हो गया। बिना कुछ सुने, जाने और समझें पत्नी को चाटें मारने शुरू कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस दोनों को थाने ले आई और यहां काउंसिलिंग करने के बाद दोनों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। अब सडक़ पर हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक, पत्नी को चांटे मारते हुए नजर आ रहा है।
शहर के पटेल नगर में एक दंपती का सडक़ पर हाई वोल्टेज ड्रामा अब सोशल मीडिया पर आ गया है। पति ने पत्नी को पीटा तो राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वह काफी चर्चित भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के पटेल नगर चौराहे के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक और युवती पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। पति ने पत्नी को किसी और के साथ घूमते हुए देख लिया था। बस फिर क्या था पति ने बीच रोड पर ही पत्नी की पहले पिटाई लगा दी, फिर उसके बाद ड्रामाबाजी का सिलसिला शुरू हो गया।
पति, पत्नी को साथ ले जाने के लिए कहता रहा, लेकिन पत्नी उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई। इस हंगामे को होता देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों की इसका का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुलिस गाड़ी में बैठा कर थाने ले आई। वहीं पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद समझाइश देते हुए दोनों को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अगर दोनों में से कोई भी शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विश्वविद्यालय थाना टीआई, मनीष धाकड़ ने बताया कि बीच सडक़ पर हुए पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ड्रामा होने की वजह बताई जा रही है कि पति ने पत्नी को किसी और के साथ घूमते हुए देख लिया था। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और दोनों पति पत्नी को थाने ले आई। जहां पुलिस ने दोनों पति पत्नी को समझाइश देने के बाद छोड़ दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









