हिंदू महासभा ने मंदिरों के लिए दिया धरना

Dec 15 2022

ग्वालियर। हिंदू महासभा, चामुंडा धाम मंदिर समिति के तत्वावधान में चामुण्डा माता मंदिर पर मंदिरों की समस्याओं को लेकर जिसमें अचलेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण जिला प्रशासन एवं ठेकेदार की मनमानी से बंद निर्माण को चालू कर निर्माण पूरा कराने, मंदिर के पुजारियों को 6 माह से वेतन नहीं मिला, वेतन देने, चामुंडा धाम कोटेश्वर के बगल में मीट मांस की दुकान अतिक्रमण हटाने एवं द्वारिकाधीश मंदिर ठाटीपुर पर भूमाफिया द्वारा सौन्दर्यीकरण के नाम पर सरकारी पेशाब घर तोडऩे वालों को गिरफ्तार करने, कम्पू के समीर खान द्वारा हिंदुओं को प्रताडि़त करने के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर हिंदू महासभा ने पूर्व में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से लेकर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, निगम प्रशासन को मांग पत्र दिए थे।
 लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण हिंदू महासभा ने धरना प्रदर्शन में हिंदू महासभा के रामबाबू सेन, रामकिशन राठौर, सुरेंद्र राठौर, देवेन्द्र राठौर, दीनानाथ कुशवाह, ज्ञान सिंह यादव, हेमसिह जाटव, गोपाल राठौर, बंटी राठौर ललित गौड़, सुनील राठौर, घनश्याम राठौर, मंगल सोनी, वीरेंद्र राठौर, पप्पू यादव, जीतू राठौर, मोहित राठौर, गिरजा राठौर, राजाबेटी, विवेक शास्त्री, विनीत राय, आलोक अग्रवाल, निरंजन राय, शशि राय, रजनी राय, विद्या राम सविता, मोहन राय, रामकुमार राय, कुसुम श्रीवास्तव, सुरेश सुर्यवंशी, राजेश कुशवाह, अंगूरी राठौर, मंजू धाकड़, राधा राठौर आदि उपस्थित थे।