ऊर्जा संरक्षण से ही मिटेगा संकट
Dec 15 2022
ग्वालियर। दीक्षा वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा ऊर्जा संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गड्ढे वाला मोहल्ला, सिकन्दर कम्पू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी आशा शिवहरे ने की। संचालन संस्था सचिव दीक्षा दुबे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धा शिवहरे ने बताया कि वर्तमान समय में अक्षय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, एवं ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों की जानकारी बहुत ही आवश्यक है। जब जानकारी होगी तब ही ऊर्जा का महत्व समझ में आएगा एवं तभी ऊर्जा के दिन प्रतिदिन बढ़ते संकट की समझ हम आम जनमानस को आ सकेगी एवं ऊर्जा संरक्षण को कैसे किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय पूरा विश्व पेट्रोल एवं डीजल के तेल संकट से गुजर रहा है एवं आये दिन तेल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।
अत: हमें सतर्क होने की आवश्यकता है एवं आने वाली पीढ़ी के लिय तेल की बचत एवं सुरक्षित रखना बहुत ही आवश्यक है, तेल का उपयोग आवश्यकतानुसार ही करें एवं अनावश्यक खर्च न करे, छोटे-छोटे उपायों के माध्यम से हम तेल की बचत कर सकते हैं, जो कि ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। आज प्रत्येक जगह तेल का उपयोग होता है, जैसेरेलगाड़ी, जहाज, चार पहिया वाहन, दुपहिया वाहन, फैक्ट्री, कृषि आदि में भारत में तेल का कोई भी स्रोत मौजूद नहीं है।
दूसरे देशों से तेल का आयात करके हम उसका उपयोग करते हैं। अत: इस बात को समझने की जरूरत है, कि आज के समय में ’यादा से ’यादा अक्षय उर्जा, सौर उर्जा एवं बैटरी चलित वाहन, बल्व की जगह सीएफएल आदि का उपयोग करके प्रतिदिन ऊर्जा की काफी बचत कर सकते हैं एवं ऊर्जा के संकट को कम कर सकते हैं। कार्यक्रम में हर्ष पाल, अक्षय मोरे, संजय यादव उपस्थित थे। सिकन्दर कम्पू क्षेत्र के लगभग 50 नागरिकों को कार्यक्रम का लाभ प्रदान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









