पत्नी ने छोड़ा साथ तो पति ने प्रेमी की दुकान जलाई
Dec 15 2022
ग्वालियर। पत्नी द्वारा छोडऩे और प्रेमी के साथ रहने से नाराज युवक ने आशिक की दुकान में आग लगा दी। घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र स्थित जैन मिष्ठान भण्डार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
घाटीगांव थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि थाना क्षेत्र के एबी रोड हाइवे पर दीपक पुत्र मुन्ना लाल जैन की जैन मिष्ठान भण्डार के नाम से शॉप है।
जैन मिष्ठान भण्डार में आधी रात को आग लग गई थी। मामले का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही आग से दुकान जलकर खाक हो गई। मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि दुकान में आग मुरारी झा द्वारा लगाई गई है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है और वह दीपक के साथ रह रही है। इससे उसकी बदनामी हुई और वह दोनों को सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि लोग उसे ताने मारते हैं और वह कुछ कर ना सका। इसका बदला लेने के लिए ही उसने दीपक की दुकान में आग लगाई थी। आरोपी ने बताया कि वह तीन साल से तिल-तिल कर बदले की आग में जल रहा था, इसलिए उसने दुकान में आग लगाई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









