दंपति से कट्टा अड़ाकर नगदी व जेवर लूटने वाला पकड़ा
Dec 15 2022
ग्वालियर। लूट की वारदात को अंजाम देने आए एक लुटेरे को घाटीगांव थाना पुलिस ने महारामपुरा तिराहा हाइवे से पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरे से पुलिस को तलाशी में एक कट्टा मिला है। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि जिस लुटेरे को उन्होंने पकड़ा है, उसकी तलाश में पिछले बीस दिन से पुलिस चकरघिन्नी थी। पकड़े गए लुटेरे ने दंपति से कट्टा अड़ाकर नगदी व जेवर लूटे थे। पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घाटीगांव थाना प्रभारी शैलेन्द्र गुर्जर ने बताया कि एसआई अनवर खान, राहुल सेंधव, दिगम्बर जाट, लोकेश जाट, रामगोपाल गुर्जर, बदन सिंह जाट हाइवे पर गश्त करने के बाद वापस थाने आ रहे थे। अभी वह महाराजपुरा तिराहे पर पहुंचे थे कि तभी एक युवक झाडिय़ों में छिपा हुआ पुलिस को दिखाई दिया। शंका होने पर पुलिस टीम ने उसे बाहर आने को कहां तो वह भागने लगा। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी गजेन्द्र गुर्जर पुत्र रामबरन गुर्जर निवासी पेहसारी है और वह लुटेरा है।
गजेन्द्र ने विगत माह अपने दो साथियों के साथ मिलकर दंपति के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस उसके दो साथियों रिंकू बाथम निवासी मोहना और बंटी धाकड़ निवासी पाटई को पूर्व में पकड़ चुकी है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
पुलिस को पीछे आते देखकर युवक कच्चे रास्तों से भागने लगा। शंका हुई तो पुलिस ने घेराबंदी की और आधा घंटे की भागमभाग के बाद युवक को दबोच लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और जिन्दा राउण्ड बरामद हुआ। पुलिस ने कट्टा बरामद होते ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों के साथ नारायण विहार निवासी गांधी प्रसाद शर्मा, उनकी पत्नी और बुआ को उस समय लूटा था, जब वह भागवत का निमंत्रण देकर लौट रहे थे। आरोपी उनसे 19 हजार रुपए के साथ ही सोने के जेवर लूट ले गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









