विकलांग प्रकोष्ठ ने निगम से संबन्धित विकलांगजनों को रोजगार देने को लेकर महापौर को अनुरोध पत्र दिया

Dec 15 2022

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विकलांगजनों के नेतृत्व में वे रोजगारी की मार झेल रहे विकलांग भाई बहिनों को नगर निगम से संबन्धित सभी, विभागों,कार्यालयों में जेसे नगर निगम मुख्यालय, सभी वार्डों, जनमित्र केंद्रो, नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले पार्कों, बाल भवन, तरुण पुष्कर जेसे अन्य कार्यालयों में विकलांगजनों की योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्ति दिय जाने के अलावा बेरोगार विकलांग जनों को यातायात से बाधा रहित स्थानों पर छै वाई चार की चर्मकारों की भांति सुरक्षित स्थानों पर गुमटियां देने और निगम मुख्यालय में हर मंगलवार व गुरुवार को होने वाली जनसुनवाई कक्ष के बाहर अपनी फरियाद जनसुनवाई में लेकर आने वाले विकलांग जनों के लिए दो व्हील चेयर की व्यवस्था कर रखवाय जाने जेसी अन्य मांगों को लेकर महापौर डॉ शौभा सिकरवार को अनुरोध पत्र दिया।