पूर्व रंजिश में 5 लोगों द्वारा युवक को 3 गोलियां मारकर की हत्या, एक गंभीर घायल
Dec 15 2022
ग्वालियर। ग्वालियर जिले के डबरा में एक बार फिर खूनी खेल खेला गया। 5 लोगों ने एक युवक पर 10 राउंड से ज्यादा फायर कर दिए। जिसमें 3 गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीबारी में वहीं खड़ा अन्य युवक घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कीकर दी है। देर रात तक हॉस्पिटल और थाने में काफी हंगामा होता रहा।
डबरा शहर के जवाहर कॉलोनी का रहने वाला 24 साल का प्रशांत बघेल गत रात को अपने घर के बाहर ही खड़ा था। उसी दौरान बाइक से आए 5 लोगों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 10 से ज्यादा गोलियां चलाई। प्रशांत को 3 गोलियां लगी थी। उसको गोली दो पैरों में और एक पेट में लगी है। पुलिस ने इस मामले में बिल्लो, सत्तार शुभम, मोहित और धम्मू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पास ही खड़े राज नाम के युवक को भी हमले में छर्रे लग गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। परिवार के लोगों ने गोली लगने से गंभीर घायल प्रशांत को डबरा अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राज को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में रेफर किया गया है। राज अहमदाबाद में रहकर काम करता था। वह एक-दो दिन पहले ही रिश्तेदार के यहां डबरा आया था और हादसे का शिकार हो गया।
मृतक प्रशांत के पिता इंदर सिंह बघेल की रिपोर्ट पर डबरा सिटी पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। जसपाल सरदार, सत्तार शाह, शिवम जोशी, मोहित यादव, धर्मेंद्र करण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के करीबियों ने बताया कि 8 दिन पहले आरोपियों का प्रशांत के साथ विवाद हुआ था। उस दौरान फोन पर गाली गलौज भी हुई थी। इसी विवाद को लेकर बाद में प्रशांत और आरोपियों का बैठकर राजीनामा भी हो गया था।
युवक की हत्या के बाद थाने में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ, तो बाद में सभी लोग थाने पहुंच गए। इसी दौरान पूर्व मंत्री और लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन डबरा सिटी थाने पहुंच गईं। उन्होंने एसडीओपी से इस संबंध में बात की और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि डबरा में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यहां पर आए दिन इस तरीके की घटना हो रही हैं, इन पर अंकुश लगाना चाहिए।
इस बारे में एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा ने कहा कि 5 लोगों ने युवक पर हमला किया था जिसमें एक युवक की मौत हुई है तो एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर ली जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









