कांगे्रसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर संजय गांधी को याद किया
Dec 14 2022
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सपुत्र युवा हृदय स्म्राट स्व. संजय गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर पर बुधवार को शहर जिला कांगे्रस कमेटी के तत्वाधान में जयेन्द्रगंज स्थित संजय कॉप्लेस में स्थापित संजय गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश सिंह सिकरवार महापौर शोभा सिकरवार शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ कांगे्रस नेता आनंद शर्मा, भय्यालाल भटनागर सहित कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संजय गांधी युवाओं के हृदय स्म्राट के रूप में जाने जाते हैं। संजय गांधी को इंदिरा गांधी का असल उत्ताराधिकारी भी कहा जाता है। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी संजय गांधी के स्म्रण सुनाकर उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









