छात्र से ठग ने जल्द पैसे डबल का झांसा देकर 40 हजार ठगे
Dec 14 2022
ग्वालियर। सोसायटी का एजेंट बनकर ठग ने एक बीएससी के छात्र को कम समय में रुपए डबल करने का लालच देकर 40 हजार रुपए ठग लिए हैं। ठगी का पता उस समय चला जब टाइम पीरियड होने के बाद भी छात्र का उसका पैसा नहीं मिला। जब छात्र ने अपने पैसे वापस मांगे तो एजेंट आजकल में पैसे देने की कहकर टालता रहा। जब छात्र ने दबाव बनाया तो आरोपी पैसे लेने से ही मुकर गया। जब छात्र ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि जिस सोसायटी के नाम पर एजेंट ने 40 हजार रुपए इंवेस्टमेंट करने लिए थे उस नाम की कोई कंपनी है ही नहीं। अपने साथ ठगी का एहसास होते ही छात्र थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर ठग एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा गुढ़ी का नाका पास स्थित चौरसिया कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय बालीराम चौरसिया पुत्र रामेश्वर चौरसिया बीएससी का छात्र है। उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायत में बताया है कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के पास जनकपुरी कॉलोनी में रहने वाले जगदीश चौरसिया से हुई थी। जगदीश चौरसिया ने अपने आप को उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट कारपोरेशन सोसाइटी लिमिटेड मंडल भुवनेश्वर उड़ीसा ब्रांच व भोपाल कंपनी एजेंट बताया था। एजेंट ने छात्र को बताया था कि उसकी कंपनी कम समय में रुपए डबल कर देती है। यदि तुम चाहो तो तुम्हारे वैसे भी दोगुना हो जाएंगे। एजेंट की बातों में आकर छात्र ने 23 जून 2017 को 40 हजार रुपए की रकम एजेंट को थमा दी। जिसके बदले एजेंट ने छात्र को दो एफडी दी थी। एजेंट ने कहा था कि पांच साल बाद तुम्हारे पैसे डबल हो जाएंगे।
अभी कुछ महीने पहले ही छात्र की एफडी का समय पूरा हो गया तो वह एजेंट के पास पैसे लेने के लिए पहुंचा। जिस पर एजेंट दो-चार दिन में पैसे देने की कहकर टहलता रहा। छात्र ने पैसे देने का दबाव बनाया तो एजेंट पैसे देने से साफ मुकर गया और धमकाने लगा। छात्र ने एफडी पर लिखे हुए पते पर गोले के मंदिर क्षेत्र में जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस कंपनी में पैसे लगाने के लिए एजेंट उससे लिए थे। वह कंपनी तो कई साल पहले कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर कर भाग चुकी है। इसका पता चलते ही साथ छात्र थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर धोखाधड़ी करने वाले ठग एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक छात्र ने शिकायत कर बताया है कि 2017 में पैसे दुगने कराने का झांसा देकर एक फर्जी कंपनी का एजेंट बनकर ठग ने 40 हजार रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं उसे एजेंट ने दो फर्जी एफडी भी थमा दी समय पूरा हुआ तो वह पैसे देने से साफ मुकर छात्र की शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है साथ ही ठग एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









