एजी पुल पर घंटो लगता जाम, हादसे की भी आशंका

Dec 14 2022

ग्वालियर। सिटी सेंटर इलाके में एजी पुल हादसे और जाम का पॉइंट बनता जा रहा है। एजी पुल से सिटी सेंटर की तरफ जाने वाले रास्ते पर उतरने वाले छोर की तरफ रोज घंटों जाम लग रहा है, यहां वाहन भी आमने सामने आ रहे हैं। लेकिन ना तो पुलिस अधिकारियों को इसकी चिंता है ना नगर निगम और ना ही प्रशासनिक अफसरों ने इस तरफ ध्यान दिया है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता रोज घंटों परेशान हो रही है।
माधव नगर गेट से इजी पुल होते हुए जो वाहन सिटी सेंटर की तरफ जाते हैं। आरोग्यधाम हॉस्पिटल के सामने की ओर से आने वाले वाहन को सिटी सेंटर की तरफ जाना होता है वह भी इस तरफ से सडक़ पार करते हैं। उधर यूनिवर्सिटी गेट की ओर से एजी पुल होते हुए माधव नगर गेट की तरफ जाने वाले वाहन इसी पॉइंट पर मिलते हैं। इस तरह यहां तीन तरफ से आने वाले वाहन मिल रहे हैं। यही वजह है यहां तीन तरफ के वाहन एक साथ मिलते हैं और यहां जाम लगता है। यहां ट्रैफिक व्यवस्था करने के लिए ना तो रो रही है, न ट्रैफिक सिग्नल है और ना ही यहां ट्रैफिक पॉइंट लगता है।
यहां तीन तरफ की ओर से आने वाले वाहन एक साथ मिलते हैं, सबसे तेज रफ्तार में यूनिवर्सिटी गेट की ओर से आने वाले वाहन यहां आते हैं। आरोग्यधाम हॉस्पिटल की ओर से आने वाले वाहनों के चालकों को यूनिवर्सिटी गेट की ओर से आने वाले वाहन नजर नहीं आते। इस वजह से यहां हादसे की आशंका रहती है।
रोज दोपहर में जैसे ही स्कूल की छुट्टियां होती है और स्कूल बसों का निकलना शुरु होता है वैसे ही यहां जाम लगना शुरू हो जाता है। रोज दोपहर 1 से 3 के बीच में लंबा जाम लगता है जिसके आम लोग परेशान होते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि रोज एग्जाम लगता है लेकिन इसके बाद भी यहां ट्रैफिक पुलिस का पॉइंट नहीं रहता।