गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित
Dec 14 2022
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा माधव कॉलेज में व्यक्तित्व विकास विषय पर छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शहर की निशा शर्मा ने व्यक्तित्व विकास के अनेक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें जीवन की सभी चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए हमेशा तैयार रहना चहिए। इससे हमें अपनी मंजिल का पता होगा और हमारा लक्ष्य एक होगा। ऐसा होने से स्वयं में आत्मविश्वास पैदा करना आसान हो जाता है। व्यक्तित्व विकास का सबसे पहला प्रभाव ही आखिरी प्रभाव होता है।
उन्होंने कहा व्यक्तित्व विकास केवल खुद के विकास तक ही नहीं सीमित है बल्कि इसका दायरा सामाजिक अध्यात्मिक मानसिक, आर्थिक और भावनात्मक से भी जुड़ा है। इस अवसर पर फाउंडेशन के आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, रिशिका गुबेरेला, आकाश बरूआ, प्राचार्य डॉ संजय रस्तोगी, डॉ शिवकुमार शर्मा, डॉ मनोज अवस्थी, डॉ संतोष शर्मा, डॉ राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन प्रोफे.विनीता जैन तथा आभार व्यक्त प्रोफे. प्रेक्षा नायक ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









