कांग्रेस अल्पसंख्यक ने राष्ट्रपति के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन दिया
Dec 14 2022
ग्वालियर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ग्वालियर के जिला अध्यक्ष नाजिम खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर दीपक सिंह को देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया।
जिसमें तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा गठित सच्चर कमेटी की सिफारिश पर अल्पसंख्यक वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जा रही थी। यह छात्रवृत्ति कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को एक हजार एवं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पांच हजार प्रतिवर्ष अनुसार दी जाती रही है। जिससे छात्र अपनी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करते थे। जिसे वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है।
इस छात्रवृत्ति का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग जिसमें मुस्लिम, सिख,बौद्ध, जैन, ईसाई, पारसी, आदि समुदाय के व्यक्ति आते हैं। तथा उक्त छात्रवृत्ति बंद करने से इन सामुहिक वर्गों के लगभग 90 लाख छात्र- छात्राओं को न केबल आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि छात्रों का परीक्षा समय निकट होने से शैक्षणिक नुकसान होने की भी आशंका है। ज्ञापन में मांग की गई कि सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के साथ किये जा रहे भेदभाव को बंद कर पुन: छात्रवृत्ति को प्रारंभ करें। अन्यथा अल्पसंख्यक विभाग जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के महाराज सिंह पटेल, अनूप जोहरी, हमीद खां उस्मानी, इरफान खान, आदिल कुरेशी, सुलेमान शेख, हनीफ खान, हेमंत जैन, मोहम्मद सलीम कादरी, सायरा बानो, अलीम खान, आदिल खान, आफताब खान, तस्लीम खान, फैसल अली, शकील खान, नसीम, शान खान आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









