अपर आयुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश
Dec 13 2022
ग्वालियर 13 दिसम्बर - आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई के तहत आज नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव एवं अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव, सुश्री मिनी अग्रवाल, शशिकपूर गढपाले सहित अन्य संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के वार्ड 12 बिरला नगर के समस्त प्रार्थीगणों ने अवैध अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में, वार्ड 48 हेमसिंह की परेड लश्कर के डीडी रामपुरे ने किये गए अवैध निर्माण को हटाने के लिये, वार्ड 18 डीडी नगर की श्रीमती साधना देवी ने भवन निर्माण की अनुमति के संबंध में, वार्ड 11 तानसेन रोड हजीरा बालकिशन कुरैचया ने पेड काटने की अनुमति दिये जाने के संबंध में, वार्ड 39 ढोली बुआ की पुल की श्रीमती पाण्डे ने अवैध निर्माण केा हटाये जाने की कार्यवाही किये जाने के संबंध में, वार्ड 30 दिवाकर इनक्लेव सिटी सेंटर के श्री विकास महेश्वरी ने अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव को दिया। जिस पर अपर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई आदि से संबंधित लगभग 40 आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









