गमायुक्त कन्याल ने सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Dec 13 2022
ग्वालियर 13 दिसम्बर- नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने आज सीएम हेल्प लाइन व विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई बेहतर रहे इसलिये उपायुक्त एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रतिदिन 2 घंटे शहर में भ्रमण कर गंदगी करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही करंे। इसके साथ ही विद्युत कार्यों की प्रतिदिन रिपोर्ट दिये जाने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित कियाबैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता, उपायुक्त सुश्री मिनी अग्रवाल, उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेनिगम के प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित बैठक में निगमायुक्त कन्याल ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान निगमायुक्त श्री कन्याल ने सीएम हेल्पलाइन एवं पत्रों का रिव्यु करते हुए कहा कि गत माह की 1110 सीएम हेल्पलाइन लंबित है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रकाश व्यवस्था एवं साफ सफाई की है। स्वच्छता, भवन अनुज्ञा, अतिक्रमण, आवारा पशु, आवारा कुत्ते, राजस्व, पेयजल, उद्यान, पार्किंग, जन कल्याणकारी योजना एवं अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें हैं, सभी शिकायतों का तत्काल निराकरण करें इसके साथ ही निगमायुक्त श्री कन्याल ने कहा कि राजस्व वसूली अभियान को तेज किया जाए। साफ सफाई की शिकायतों को तत्काल उसी दिन निराकरण किया जाए। इस माह बडे बडे आयोजन शहर में इसलिये स्वच्छता के कार्य मंे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गंदगी फैलाने वालों एवं सडक पर थूकने वालों पर प्रतिदिन जुर्माने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही कहा जनप्रतिनिधियों के आने वाले पत्रों के जबाव संतुष्टि के साथ समय सीमा में देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली समस्याओं के संबंधित अधिकारियों से बारी-बारी से समस्याओं को जाना व उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









