शहर के नए वार्डों की उम्मीदों को पूरा करने में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी कुशवाह.वार्डों के विकास में नगर निगम से भरपूर सहयोग मिलेगा – डॉ. शोभा सिकरवार.राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह एवं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने रखी शहर के.वार्ड-66 के अंतर्गत विभिन्न सड़कों की आधारशिला
Dec 13 2022
ग्वालियर 13 दिसम्बर 2022/ ग्वालियर शहर में जिस उम्मीद के साथ ग्रामीण वार्डों को शामिलकिया गया था, उन उम्मीदों को पूरा करने में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। शहर के नए वार्डोंके सुनियोजित विकास में केन्द्र व राज्य सरकार से नगर निगम को भरपूर धनराशि मुहैया कराईजायेगी। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाहशहर के वार्ड-66 के अंतर्गत लखनौती खुर्द व नागौर में अलग-अलग आयोजित हुए सड़कों के भूमिपूजन
काक्रमों को संबोधित कर रहे थे। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवारने की। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि हम सब दलगत भावना से ऊपरउठकर शहर के विकास में योगदान देंगे। नगर निगम से नए वार्डों के विकास में हर संभव सहयोगमिलेगा।राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह एवं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने मंगलवार कीसांध्यबेला में आयोजित हुए कार्यक्रमों के दौरान शहर के वार्ड-66 के अंतर्गत लखनौती खुर्द में 29 लाख
रूपए की अधिक लागत से बनने जा रहे डाम्बरीकृत सड़क मार्ग की आधारशिला रखी। इससे पहलेउन्होंने इसी वार्ड के नागौर गाँव में लगभग 24 लाख रूपए लागत की सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती ऊषा मावई, सर्वश्री गिर्राज कंषाना, राजकुमार घुरैया, रमेश शर्मा वजितेन्द्र गुर्जर सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण और क्षेत्रीय बस्तियों के निवासी मौजूद रहे।इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने घोषणा की कि शहर के वार्ड-66 के
अंतर्गत ग्राम बड़ोरी, नागौर व लखनौती के समीप जल्द ही स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जायेगा,जिससे इस क्षेत्र के निवासियों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिये बड़े अस्पताल जाने कीजरूरत नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चिन्हित किए गए37 योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को जल्द ही स्वीकृति पत्र वितरित किए जायेंगे। साथ ही आग्रहकिया कि जिन पात्र लोगों के नाम अभी-भी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं वे जल्द से जल्द आवेदन करें,जिससे उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









