संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा शासकीय कमला राजा कन्या स्वशासी महाविद्यालय मैं वर्ष 2022-23 की मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया

Dec 12 2022

संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा शासकीय कमला राजा कन्या स्वशासी महाविद्यालय मैं वर्ष 2022-23 की मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी जी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की जनभागीदारी की अध्यक्ष श्रीमती मीना सचान ने कीअपने उद्बोधन में श्री अभय चौधरी जी ने संस्था के द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालाकार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मीना सचान जी ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र की मेधावी छात्राओं का सम्मान करने से उनमें आत्मविश्वास की भावना पैदा होती है और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा गर्ग ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राएं पूरी दुनिया में किसी न किसी क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैंकार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य श्री एमआर कौशल जी. संस्था की सचिव श्रीमती भारती सोलंकी, कॉलेज के प्रोफेसर गण, सम्मानित छात्राओं के अभिभावक गण, कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीकार्यक्रम का आभार संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी तोमर  ने किया