मेघा सोनी ने दी खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुति

Dec 09 2022

खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 सांस्कृतिक संगठन विद्यावर्णी समूह ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसमें विद्यावर्णी समूह के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं और दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें ग्वालियर नगर की नवोदित कलाकार मेघा सोनी के साथ समूह के अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 महोत्सव के आयोजक राजा बुंदेला और मकरंद पांडे रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाबी गायक एवं टीवी कलाकार मनजीत कौर थी। जिनके द्वारा कलाकार मेघा सोनी, कुसुम शर्मा, शुभी जैन, खुशी जैन, संगीता नायक एवं हर्षिका दुबे को सम्मानित किया गया।