मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Dec 09 2022

ग्वालियर। मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 7 तारीख से शुरू हुए चरण बंद आंदोलन के तीसरे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहाड़ी के नीचे से रैली निकालकर दो प्रमुख मांगों को लेकर शुक्रवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अशोक चौहान को ज्ञापन दिया गया। 14 दिसंबर तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 15 दिसंबर से मध्य प्रदेश के 32 हजार संविदा अधिकारी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन के दौरान धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह, एमएस खान, मेघसिंह बघेल, नीतू शर्मा, कमल नोटिया, आशीष गुप्ता, राम कुमारी, मधु शर्मा, ज्योति अंगसोलिया, धर्मेंद्र राणा, अखिलेश शर्मा, इमरान खान, डॉ अशोक बरसाना, डॉ सौरभ तोमर, डॉ शिवानी अग्रेया, डॉ रितु गुप्ता, विकास भूरिया, मनीषा, धीरज सोनी, दत्ता कदरे, डॉक्टर वीरेन्द्र नोदिया, संतोष बघेल, जय कुमार शाक्य, धर्मेंद्र राठौर, संजीव श्रीवास्तव, लाल सिंह कुशवाह, मयंक चतुर्वेदी, कौशलेंद्र सोलंकी, सत्येंद्र दौहरे, यशवंत भार्गव, ज्योति भार्गव, राजवीर नामदेव, दीपक त्यागी, मनी रघुवंशी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।