सोनिया गांधी का त्याग व सम्पर्ण हम सबके लिये प्रेरणादायी है : महापौर सिकरवार

Dec 09 2022

ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सर्वमान्य नेता आदरणीय सोनिया गांधी ने जो त्याग व सम्पर्ण कांग्रेस पार्टी के लिये किया वह हम सबके लिये प्रेरणादायी है। वह चाहती तो देश में एक नही दो बार प्रधानमंत्री बन जाती मगर उन्होंने पार्टी संगठन को महत्व दिया न कि प्रधानमंत्री पद को। सोनिया गांधी ने कांग्रेस की मजबूती के लिये काम किया है और कर रही है। 
महापौर डॉ. सिकरवार ने शुक्रवार को ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर सोनिया गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्येक्रम में महिलाओं के बीच बोल रही थी। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्रीमती सीमा समाधिया, मेयर इन कॉउसिल के प्रभारी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, पार्षद षकील मंसूरी, पार्षद प्रमोद खरे, आसिफ अली आदि मंचासीन रहे।
   कांग्रेस की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के तहत केक काटा गया और मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर महापौर डॉ. सिकरवार ने बच्चों के साथ केक काटा और सभी को मिष्ठान वितरण किया तथा आतिशबाजी की गई। महापौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नई ऊचाईयां प्रदान करने में सोनिया गांधी जी की अहम भूमिका रही है।