तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, कार में सवार युवक बचा

Dec 09 2022

ग्वालियर। रात में सडक़ों पर सन्नाटा पसरते ही कारों की रफ्तार तेज हो जाती है। ऐसी ही तेज रफ्तार कार देर रात खतरनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार का पुर्जापुर्जा हिल गया। कार डिवाइडर से टकरा गई और काफी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार युवक को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोडक़र मौके से गायब हो गया। तेज रफ्तार आ रही टोयटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट के पास देर रात की है। कहा जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की टक्कर से पहले डिवाइर टूटा और फिर कार के पहिए निकल गए।