शहरवासियों ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ

Dec 09 2022

ग्वालियर। जीवन अनमोल है और सबसे ज्यादा खतरा सडक़ पर वाहन चलाते समय रहता है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें। इससे आपका ही नहीं बल्कि दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। यह बात शहरवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाते हुए कही। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, निगम कमिश्नर किशोर कान्याल, एएसपी मोती उर रहमान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक व स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थे। 
जीवन की कीमत वह परिवार समझ सकता है, जिन्होंने अपनों को सडक़ हादसों में खोया है, सबसे ज्यादा सावधानी हमें सडक़ पर वाहन चलाते हुए रखनी चाहिए। इसके लिए हमें बस यातायात नियमों का पालन करना है। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने कहा कि हमें अपने साथ ही अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना चाहिए।
यह शपथ दिलाई 
सडक़ पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा। यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊंगा। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट धारण करुंगा। कार चलाते समय हमेशा सीट बैल्ट धारण करुंगा।कभी भी शराब पीकर वाहन हीं चलाउंगा। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करुंगा। एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को पहले जाने के लिये रास्ता दूंगा। सडक़ दुर्घटना में पीडि़त की मदद के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।