ग्राम सिंघवारी में किया महिलाओं को जागरूक

Dec 08 2022

ग्वालियर। फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा ग्राम सिंघवारी में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अच्छेद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। उन्होने अपने उधवोदन में सभी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहने की अपील की साथ ही उन्होने मौसमी विमारियों से बचने के उपहाय भी बताये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ श्वेतस यादव उपस्थित थी। उन्होने सभी को महिलाओ को महिला स्वास्थ्य पर जानकारी दी एबं उन्होने सभी को बहेतर परामर्श भी दिया।
कार्यक्रम की विशेष अथिति के रुप में क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुसुमा उपस्थित थी। उन्होने सभी शसकीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में पैरामेडिकल स्टूडेंट का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में छोटी बाई एबं मुकेश माथुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।