41वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन

Dec 08 2022

ग्वालियर। जिला योगा एशोसिएशन के तत्वावधान में सिकंदर कंपू स्थित चैंपियन योगा एंड फिटनेस अकेडमी पर मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय योगासना चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जहां विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका 41वी राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी इंडियन योगा फेडरेशन(कोलकाता) द्वारा पांडिचेरी में आयोजित होने वाली 41वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
 संस्था के सचिव अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इंडियन योगा फेडरेशन की ओर से 26 से 28 दिसंबर तक इंदिरा गांधी स्टेडियम पांडिचेरी में 41वीं राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जहां मध्यप्रदेश की टीम भी भाग लेगी। इसके लिए चयन प्रक्रिया हुई। इसमें छिंदवाड़ा, अशोक नगर, ग्वालियर देवास, मुरैना सहित विभिन्न जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। 
चयन प्रक्रिया का शुभारंभ मध्य प्रदेश अमेच्योर योगा एसोसिएशन के सचिव भूपेंद्र कांत, योग शिक्षक द्वय ऋषिकेश वशिष्ठ, दीपेंद्र तिवारी एवं किशोर कुमार कुशवाह ने किया। जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय के मुख्यातिथ्य तथा राजेन्द्र मुदगल के विशेषांतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। योगासन में बेहतर प्रदर्शन करने पर जिनका चयन हुया है उनको बधाई। उम्मीद करते हैं कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ देकर पदक हासिल करेंगे। योग प्रशिक्षकों ने चयनित प्रतिभागियों को आवश्यक टिप्स दिए। संचालन एवं आभार अरुण कुमार शर्मा ने व्यक्त किया।