रैली एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान बाड़े पर चलाया
Dec 08 2022
ग्वालियर। मतदाता वोटर कार्ड मत देने का अधिकार तो है हि साथ ही साथ हमारे देश में हमारी नागरिकता का प्रमाण भी है जिसका उपयोग हम अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कर सकते है। युवा नवीन मतदाताओं को अपने मत का उपयोग करने के लिये मतदाता परिचय पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। माधव महाविद्यालय में जागरूकता के लिये नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं को मतदाताओं सूचियों में जोड़ा जा सके। जिला निर्वाचन ग्वालियर द्वारा माधव महाविद्यालय को मानव श्रृंखला व रैली के रूप में निर्वाचन को बढ़ावा देने के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम डॉ. संजय कुमार पाण्डेय माधव महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक द्वारा आगामी चुनाव में अच्छा मतदान हो इसके लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाराज बाड़े पर किया गया।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि अपने अमूल्य मत का उपयोग हम सोच-समझकर आवश्यक रूप से करें क्योंकि मतदान हमारा प्रथम अधिकार है। जिसे हम सबको मिलकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ करना चाहिये क्योंकि जिन जन प्रतिनिधियों को चुनकर भेज रहे हैं। वह हमारे देश के विकास में अहम योगदान दे सके। जिला प्रशासन इन चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये सेंस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें एवं मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा किया जाना है।
मतदाता जागरूकता में माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा जागरूकता के लिये महाराज बाड़े पर रैली एवं मानव श्रृंखला द्वारा आमजन को जागरूक करने का कार्य किया गया। परीक्षा के साथ-साथ इन जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन करने में स्वयंसेवक एनएसएस उत्साह दिखा रहे हैं। मतदान करने के साथ-साथ हम अपने मत का सही उपयोग करें इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिये।
कार्यक्रम में रितीक घोरपडे, राजीव दोहरे, चित्रांश रत्नपारखे, शीतल नामदेव, सुमित रजक, सिया अग्रवाल, चिया रावत, अनमोल तिवारी, रघुवीर बाहुबली, मोहित करोसिया, चेतन शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, रितिक घोरपडे, शिवम गौडयाले, वर्षा, निधि आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









