ब्राह्मणों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Dec 08 2022
ग्वालियर। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्म जयंती 25 दिसंबर को ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप मेंघोषित करने एवं जेएनयू में ब्राह्मणों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज सडक़ों पर उतर कर अपनी मांगों को लेकर पेट्रोल पंप से जेएनयू के गद्दारों को गिरफ्तार करो, 25 दिसंबर को ब्राह्मण गौरव दिवस घोषित करो, ब्राह्मणों से टकराऐगा खुदी खत्म हो जाएगा, ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्म्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को प्रकाश नारायण शर्मा एवं अवनीश शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में राम नारायण मिश्रा, महेश मिश्रा, द्वारका प्रसाद शर्मा, संस्कार श्रीधर, दीपक शर्मा, कुलदीप काकोरिया, जीतेश शर्मा, आशीष उपाध्याय, भोलू दंडोतिया, संदीप तिवारी, विकास शर्मा,आशीष मिश्रा, दीपक सिरोठिया, अशोक शर्मा, राहुल शर्मा, अंशुल शर्मा, पंकज कटारे, बंटी शर्मा, नवदीप शर्मा, लोकेंद्र भार्गव, सुमन शर्मा, सीमा समाधियां, दीक्षा दुबे, मधु सहित अनेकों संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









