संत समागम कैला महारानी एवं कुंवर महाराज मंदिर महलगांव

Dec 07 2022

 सिटी सेंटर पर हुआ भव्य आयोजन.राष्ट्र के उत्थान में संतो की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर अनिरुद्धवन जी महाराज   भारत का अर्थ है ज्ञान के प्रकाश में रत रहने वाला राष्ट्र। संतो ने ही इस राष्ट्र को विश्व गुरु बनाया है हमारे सभी प्राचीन संत एवं ऋषि शोधकर्ता रहे हैं विश्वामित्र ऋषि परमाणु विज्ञान के जनक थे भारद्वाज ऋषि प्रयागराज में कृषि विश्वविद्यालय चलाते थे जब जब इस देश को आवश्यकता पड़ी प्राचीन मनीषियों ने समाधान प्रस्तुत किया और इस राष्ट्र की वृद्धि में अपना योगदान दिया आज भी संत यदि गौशाला यज्ञशाला और गुरुकुल की ओर ध्यान केंद्रित कर दें तो इस राष्ट्र का उत्थान सुनिश्चित है यह बात संस्थान सिद्ध पीठ श्री कैला महारानी एवं श्री कुंवर महाराज के कृपा पात्र ब्रह्मलीन 1008 श्री महंत हीरालाल महाराज की 158 वी  जयंती महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित संत समागम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज (धूमेश्वर मंदिर धाम )ने  कही। मुख्य गरिमामय उपस्थिति संत श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास महाराज (डॉ हनुमान सरकार )ने कहा कि संतो को पहले साधना के द्वारा अपनी वाणी को बलवती बनाने की आवश्यकता है इसलिए उन्हें हनुमान जी महाराज की साधना करनी चाहिए महामंडलेश्वर श्री महंत श्री कपिल मुनि जी महाराज विश्व बंधु ने कहा कि इस प्रकार के संत समागम होते रहना चाहिए कार्यक्रम का संचालन झारखंड संयोजक अंशुमान (वंदेमातरम )ने किया आभार आचार्य गर्गाचार्य शास्त्री ने व्यक्त किया इस अवसर पर संतो की गरिमामय उपस्थिति में महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ,संत श्री मनोहर दास जी महाराज, 1008 स्वामी  रामशरणदास जी महाराज ,श्री उपेंद्र जी महाराज ,1008 महंत सीताराम दास जी महाराज ,संत श्री प्रेम दास जी महाराज ,संत श्री सुनील दास जी महाराज, कृष्णानंद जी महाराज, मनीष अन्ना महाराज आदि बड़ी संख्या में संत जन उपस्थित हुए इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत श्री कपिल मुनि महाराज का सभी संतो ने स्वागत किया।