अजाक्स कार्यालय में रक्तदान किया

Dec 07 2022

ग्वालियर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर शहर के विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अजाक्स कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया, वहीं स्वरांजलि कार्यक्रम में बाबा साहब के संघर्षों को याद कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिलाध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के नेतृत्व में थाटीपुर कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसके साथ ही लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर संत पुष्प साहेब ने मां ने जीवन दिया है भीम ने दी राह सही... भीम बाबा ने दी कुर्बानी भूलो न तुम उनके अहसान...आदि भजनों की स्वरांजलि दी। तबले पर उम्मेद कुशवाह व हरिमोनियम पर बब्लू खान ने संगत की। 
कार्यक्रम में बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, लोकेंद्र पाराशर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, एसएसपी अमित सांघी, डॉ. आलोक शर्मा, एचबी शर्मा, दीपक पांडे, धारा सिंह, महेश उमरैया, शांतिप्रकाश राजोरिया, किशोर चौहान, रामेश्वरराम पटेल, अतर सिंह जाटव, डीएन जाटव, आरबीएस धारिया, ऊषा मौर्य, महीप नरवरिया, नेत्रपाल सिंह, रोहित शर्मा, श्रीकांत दाहिया, प्रदीप तिर्की, राजेश शिरोमणि, विजय सिंघानिया, ज्योति नॉर्के, पानसिंह, झंडा सिंह गोयल, वंदना अहिरवार, कमलेश जाटव, राजकुमार सिंह राजपूत, रामेश्वर पटेल आदि मौजूद रहे।