फरूखाबाद की गैंग ने काटा एटीएम कैश लूटकर जा पाते इससे पहले पुलिस ने तीन पकडे
Dec 07 2022
ग्वालियर। लाखों रुपए के लिए तीन बदमाशों ने एक एटीएम को तोड़ दिया। गनीमत रही कि बदमाश वारदात में सफल होते उससे पहले ही कंट्रोल रूम को घटना पता चला और बदमाशों की घेराबंदी कराई। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के रवि नगर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में बुधवार की तडक़े करीब साढ़े तीन बजे की है। भाग रहे बदमाशों में से तीन को ग्वालियर थाना व पड़ाव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है। जबकि एक बदमाश मौका पाकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों से कटर, हथौड़ा व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों में पूछताछ में जुट गई है।
बैंक के अधिकारी ने दी थी सूचना
ग्वालियर के पड़ाव थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की तडक़े पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश रवि नगर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को लूट के लिए तोडफोड कर रहे है। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त में निकले एसआई सहित थाने के बल और एफआरवी के स्टाफ को मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकडऩे के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो चार बदमाश पुलिस को देखते ही रवि नगर की गलियों से होते हुए भागे और बदमाशों को भागते देखकर आस-पास के थानों को अलर्ट किया और ग्वालियर थाने के सेवा नगर प्वाइंट पर तैनात बल ने बदमाशों को घेर लिया। इसी बीच पड़ाव पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों बदमाश पकड़ लिए वही एक अन्य बदमाश भाग निकला।
पुलिस पकड़ मेें आए बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम राहुल, रूपकिशोर और संदीप निवासी फरूखाबाद बताया है। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से कटर, हथौड़ा, सरिया व अन्य एटीएम तोडऩे के उपकरण मिले है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन के साथ ही हाइवे की निगरानी कराई जा रही है, साथ ही जिले के मोहल्लों और कॉलोनियों में उसकी तलाश कराई जा रही है, क्योंकि एक बार वह हाथ से निकला तो पकडऩा काफी मुश्किल हो जाएगा।
यह पहला मौका नहीं है कि इस एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाय है। कुछ माह पूर्व हरियाणा के बदमाशों ने इस एटीएम के साथ ही महाराजपुरा और ग्वालिर में भी कटर को काटकर वारदात को अंजाम दिया था। इन बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से पकड़ा था। इस बार भी लुटेरे बाहर के ही है।
एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देने आए तीन बदमाशों को पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पूरी टीम ने सराहनीय काम किया है, इसके उन्हें पांच हजार रुपए का नगद इनाम दिया जा रहा है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है जल्दी उसे ही पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









