अपर आयुक्त ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा

Dec 06 2022

ग्वालियर। अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव एवं मुकुल गुप्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए विभागवार लंबित शिकायतों पर संबंधित अधिकारी से चर्चा की तथा 3 दिवस में समस्याओं के निराकरण कराने के निर्देश दिए।
निगम के प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव को सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नबंवर माह की कुल 1907 शिकायतें अभी तक लंबित हैं। जिस पर अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने सभी शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों से बारी बारी से चर्चा करते हुए शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की 407 शिकायतें, पेयजल की 292, सीवेज की 224, विद्युत की 289, निर्माण कार्यों की 130, भवन अनुज्ञा की 127 एवं स्मार्ट सिटी की 158 शिकायतों के साथ ही अन्य विभागों की शिकायतें लंबित पाई गई जिनको एल 1 स्तर पर की निराकृत कराने के निर्देश दिए गए।