महापौर डॉ सिकरवार ने किया डॉ अम्बेडकर को नमन

Dec 06 2022

ग्वालियर। संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पंहुचकर माल्यापर्ण कर श्रद्वांजलि अर्पित की।
महापौर डॉ सिकरवार ने सर्वप्रथम अंबेडकर पार्क, फूलबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही महापौर डॉ. सिकरवार ने शहर में स्थापित दीनदयाल नगर पार्क, जाटव समाज पंचायती बगिया पार्क, अंबेडकर पार्क हुरावली, अजाक्स कार्यालय ठाठीपुर, अखबार समाज धर्मशाला पार्क ठाठीपुर बजरिया, सुरेश नगर मल्टी पार्क, कबीर नगर चमड़ा कारखाना पार्क, सुजाता बुद्ध विहार सुरेश नगर, अंबेडकर पार्क बगिया विवेक नगर, आनंद नगर पार्क ठाठीपुर आदि स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर महापौर डॉ सिकरवार ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों की चिंता करते हुए सभी को समानता का अधिकार दिलाया।  इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, अवधेश कौरव, सुरेन्द्र साहू, हेवरन कंसाना, केदार बरहादिया, प्रमोद खरे, अंकित क_ल, श्रीमती कमलेश तोमर, मुकेश मौर्य, सुधीर मंडलिया, सुनील चंद्रवंशी, श्रीमती बीना भारद्वाज, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती नीतू चैहान सहित अन्य शहरवासी उपस्थित रहे।