कलेक्टर सिंह ने स्मार्ट सिटी एवं अमृत योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ की बैठक
Dec 06 2022
ग्वालियर। शहर में स्मार्ट रोड़ के निर्माण के साथ-साथ शहर की अन्य सडक़ों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सडक़ निर्माण के दौरान अमृत योजना के तहत बिछाई गई लाईनों में लीकेज एवं क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्मार्ट सिटी एवं अमृत परियोजना के अधिकारी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य को निर्बाध गति से संचालित करें। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी एवं अमृत परियोजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर यह निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में अमृत परियोजना से जुड़े अपर निगमायुक्त आरके श्रीवास्तव, रेसीडेंट इंजीनियर श्री अर्जुन सिंह चौहान से अमृत योजना के तहत बिछाई गई लाइनों में हो रहे लीकेज एवं क्षतिग्रस्त के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम श्री एच बी शर्मा भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी द्वारा राजपायगा सडक़ निर्माण के कार्य के दौरान निरंतर अमृत की लाईन क्षतिग्रस्त होने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। अमृत परियोजना के अधिकारी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लाइनों के संधारण का कार्य तेजी से करें। इसके साथ ही सडक़ निर्माण के दौरान अमृत परियोजना से संबंधित इंजीनियर भी मौके पर उपस्थित रहकर अमृत की लाईनों के संबंध में स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों को आवश्यक जानकारी व सहयोग प्रदान करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी निर्देशित किया कि शहर में जहाँ-जहाँ अमृत योजना के तहत सीवर एवं पानी की लाईनें डाली गई हैं उन स्थानों पर सडक़ों के संधारण का कार्य भी पूरा करें ताकि आम जनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी सडक़ों के निर्माण के दौरान अमृत की लाइन क्षतिग्रस्त होने और कार्य बाधित होने पर दूरभाष पर निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारियों को बुलाकर कार्य निर्बाध गति से चले यह सुनिश्चित किया जाए। संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









