कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में लगभग एक सैंकड़ा फरियादी पहुँचे
Dec 06 2022
ग्वालियर। किसी को इलाज के लिए आर्थिक मदद मिली तो किसी की जमीन संबंधी समस्या के निराकरण की रूपरेखा तय हो गई। इसी तरह किसी के जाति प्रमाण-पत्र तो किसी को जल्द ही आयुष्मान कार्ड मिलने का पुख्ता भरोसा मिला। यहाँ बात हो रही है कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई की।
जन-सुनवाई में पहुँचे सभी लोगों की कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी व अपर कलेक्टर एचबी शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। इस बार की जनसुनवाई में लगभग एक सैंकड़ा फरियादी पहुँचे थे। इनमें से 75 लोगों के आवेदन दर्ज किए गए। शेष आवेदनों का निराकरण करने के लिए मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने सौंपे हैं।
मंगलवार को हुई कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में मेला रोड़ से पहुँचीं श्रीमती जमुना बाई के रीढ़ की हड्डी के इलाज के लिए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने रोगी कल्याण समिति से आर्थिक मदद देने के निर्देश सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक को दिए। साथ ही कहा कि जयारोग्य चिकित्सालय में संपर्क कर जमुना बाई का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाए। इसी तरह मूलत: सिंगरौली जिले की निवासी श्रीमती ऊषा देवी के प्लॉट की नपाई और कब्जा मिलने से संबंधित शिकायत का समाधान भी जल्द हो जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम मुरार को जमुना बाई के प्लॉट की माप कराकर उन्हें काबिज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि अभी तक किस कारण से देरी हुई है, उसकी जांच करें। यदि आरआई की लापरवाही से देर हुई हो तो उसकी दो वेतन वृद्धियाँ रोकी जाएं।
कुर्सी छोडक़र फरियादियों के बीच पहुँचे कलेक्टर
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में फरियादियों की लंबी कतार देखकर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह अपनी कुर्सी छोडक़र लोगों के बीच पहुँचे। उन्होंने कतार के सबसे आखिर में खड़े व्यक्ति से शुरू कर एक-एक कर सभी फरियादियों की धैर्यपूर्वक समस्यायें सुनीं और उनकी समस्या के निराकरण के लिये आवेदन पर आवश्यक टीप दर्ज कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपी। कलेक्टर का यह व्यवहार देखकर जन-सुनवाई में पहुँचे सभी फरियादियों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव नजर आए और वे खुशी-खुशी अपने घर लौटे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









