मिशन कोर्डिनेटिंग कैंसर केयर का आरम्भ

Dec 05 2022

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के नेतृत्व में मिशन कोर्डिनेटिंग कैंसर केयर का आरम्भ किया गया। जिसमे समाज के समस्त लोगो एवम समाज सेवी संस्थाओ की मदद से कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया।
कैंसर हॉस्पिटल रिसर्च  इंस्टिट्यूट एवम महादेव समर्पण संस्था के साथ मिलकर कैंसर से सम्बंधित जानकारी को गांव में जाकर प्रत्येक घर-घर तक कैंसर की जानकारी से अवगत करवाया। महादेव समर्पण की टीम द्वारा शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित रामनगर गांव का भ्रमण किया गया। जिसमे सीनियर नर्सिंग स्टाफ  और सोशल वर्कर द्वारा घर-घर जाकर लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किया। यदि अन्य किसी भी गांव के निवासियों को कैंसर या कैंसर की पूर्व घातक आशंका पाई गयी हो। तब इस प्रकार के कोई भी लक्षण पाए जाने पर उनको शीघ्र-अतिशीघ्र उपचार के लिए प्रेरित किया जाये। इसके अतिरिक्त कैंसर अस्पताल से डॉ रजनी अग्रवाल सीनियर गयनेक्लॉजिस्ट एवं डॉ सर्वगय सर्जन, की उपस्थित में कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप के माध्यम से सम्पूर्ण ग्रामवासियो का नि:शुल्क कैंसर परिक्षण किया गया। महादेव समर्पण की टीम द्वारा अमित द्विवेदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण गांव की महिलाओ को नि:शुल्क सेनेटरी पैड्स का वितरण किया गया।
सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं सोशल वर्करस द्वारा कैंसर महामारी से सम्बंधित शंकाओ और उनकी समस्याओ का निराकरण करने के उपाये बताये गये। टीम द्वारा सम्पूर्ण ग्रामवासियो को यह भी आश्वासन दिया की इस प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी कैंप्स का आयोजन समय समय पर किया जाता रहेगा।