केशव सिंह यादव बने राज्य सरकार के प्रतिनिधि

Dec 05 2022

ग्वालियर। अवर सचिव वीरेंद्र सिंह भलावी मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा  जारी पत्र में कुलसचिव पीके विश्वविद्यालय ग्राम थांदला तहसील करैरा एचएन 25 शिवपुरी मैं शासी निकाय के  सदस्य एवं राज्य सरकार के  प्रतिनिधि के रूप में डॉ केशव सिंह यादव प्राध्यापक शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर को नियुक्त किया गया है। जिसकी सूचना अवर सचिव द्वारा सचिव मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं कुलपति पीके विश्वविद्यालय करेरा  शिवपुरी को दे दी गई है श्री यादव को प्रतिनिधि  बनाए जाने पर उनके ईस्ट मित्रों द्वारा शुभकामनाएं  दी गई है।