दिव्यांग जनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण

Dec 04 2022

ग्वालियर। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेल केसीएसआर योजना के तहत सामाजिक न्याय विभाग एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा ग्वालियर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को नि:शुल्क मोटरट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, श्रवण यंत्र सहित अन्य प्रकार के उपकरणों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय कृत्रिम अंग एवं निर्माण निगम की ओर से नितिन माहौर कनिष्ठ प्रबंधक एवं सेल की ओर से श्रीमती नित्या उप महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।