नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 170 रोगी लाभान्वित

Dec 04 2022

ग्वालियर। मातृत्व जन आरोग्य एवं शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर रविवार को सेंट्रल एकेडमी स्कूल, यादव धर्मकांटे के पीछे लगाया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. केशव पांडे, पैथोलॉजिस्ट डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह, समिति के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री व संयोजक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मीडिया प्रभारी कपिल भार्गव ने बताया कि शिविर में 170 रोगियों का परीक्षण नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. पवन सोनी, टीबी एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता तिवारी, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. गौरव सोनी, डॉ. रक्षा पांडे, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, डॉ. अभिषेक यादव व नाक, कान एवं गलता रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गुप्ता ने किया। 
शिविर में दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की गई। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि ठंड में जकडऩ और दर्द की समस्याएं बढ़ जाती है, इसलिए हमें नियमित प्रतिदिन करना चाहिए जिससे ब्रेन हेमरेज व हार्टअटैक जैसी प्राणघातक समस्याओं से बचा सके। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, इंद्रपाल सिंह तोमर, देवेश थापक, अनिल शर्मा, राजेंद्र, संजय प्रजापति, किशन हिंडोलिया, वेदप्रकाश, रमाकांत त्यागी, संतोष तिवारी, धर्मेन्द्र शर्मा, सत्यप्रकाश, संतोष कुमार अग्निहोत्री, दीपक, पवन, ओपी रावत, धीरेन्द्र कुशवाहा, गुड्डू बघेल, हेमंत त्रिपाठी, आदित्य तिवारी, अनुज तिवारी, ऋषिकेश उपाध्याय, कमलेश शर्मा, राजवीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।