विद्युत पेंशनर्स का मंत्रिमंडल 11 प्रतिशत महंगाई राहत को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिला
Dec 04 2022
ग्वालियर।मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के उपाध्यक्ष इंजी एसके आहूजा व एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एसके जायसवाल ने प्रेस में दी विज्ञप्ति में बताया कि विद्युत पेंशनर्स के साथ किए जा रहे पक्षपात पूर्ण व्यवहार एवं राज्य पेंशनर्स के अनुरूप 33प्रतिशत महंगाई राहत को दिए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से ग्वालियर में स्थित उनके बंगले पर मिला।
जहां एसोसिएशन के एसके जायसवाल ने उन्हें अवगत कराया कि विद्युत कंपनी के ऊर्जा सचिव व प्रबंध संचालक गण विद्युत पेंशनर्स के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार कर आपको व मुख्यमंत्री को मिस गाइड कर रहे हैं। व उन्हें अवगत कराया कि विगत माह मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य पेंशनर्स को दो किस्तों में पहले 6 प्रतिशत व उसके बाद 5 प्रतिशत महंगाई राहत दिए जाने के आदेश के साथ ही कुल 33 प्रतिशत महंगाई राहत राज्य पेंशनर्स को दी जा रही है जो कि नियमानुसार विद्युत मंडल की कंपनियों को भी दी जानी चाहिए थी। परंतु विद्युत कंपनियों के द्वारा विद्युत पेंशनर्स को नियमों की अनदेखी कर 11 प्रतिशत महंगाई राहत नहीं दी जाकर अभी भी 33 प्रतिशत के स्थान पर 22 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है। इस कारण संपूर्ण मध्यप्रदेश के पेंशनर्स में शासन/ कंपनी प्रशासन व भाजपा के प्रति आक्रोश है। व विद्युत कंपनियों के इसी उपेक्षा पूर्ण व्यवहार के कारण ही विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विगत 14 नवंबर से धरना आंदोलन शुरू कर 24 नवंबर को हजारों की संख्या में भोपाल में प्रदर्शन भी कर चुके हैं ।व भविष्य में शीघ्र ही यदि राज्य शासन के अनुरूप 11 प्रतिशत महंगाई राहत के आदेश नहीं होने पर विद्युत पेंशनर्स के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही ऊर्जा सचिव संजय दुबे से फोन पर बात कर कहां की विद्युत पेंशनर्स को महंगाई राहत तो देनी ही है व इस समस्या का शीघ्र ही निदान की बातो उन्होंने कही व ऊर्जा सचिव को निर्देशित किया कि वे मंगलवार को भोपाल में मिलकर वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराएं व आवश्यकता पडऩे पर मुख्यमंत्री से बात कर 11त्न महंगाई राहत दिए जाने की समस्या का निदान करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









