दिव्यांग बच्चों को बांटे ट्रैक सूट

Dec 04 2022

ग्वालियर। दिव्य दृष्टि एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों को ट्रैक सूट व पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर प्रदीप शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ थे। शुरुआत में संस्था के सचिव अंकुश गुप्ता ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दृष्टिहीन एवं दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी राशि अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों को ड्रेस भेंट की गई। अंत में संस्था की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।