एक्टिवा सवार ने बैडमिंटन खेल रही किशोरियों से अभद्रता, सीसीटीवी से हो रही तलाश

Dec 04 2022

ग्वालियर। बैडमिंटन खेल रही किशोरियों से एक एक्टिवा सवार ने अभद्रता कर दी। जब किशोरियों ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में गतदिवस की रात दस बजे की है। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपी बैडमिंटन खेल रही किशोरियों को अकेला देखकर एक्टिवा रोकता है और एड्रेस पूछता है। इसके बाद किशोरी से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। क्योंकि जिस सीसीटीवी में वह कैद हुआ है। वहां पर मुंह पर रूमाल लगाए हुए है।
गोला का मंदिर थाना स्थित महावीर कालोनी में बनी टीएण्डडी रेजीडेंसीमें बीती रात एक स्कूटर सवार बदमाश ने दो किशोरियों को निशाना बनाने का प्रयास किया। आरोपी की मंशा क्या थी यह समझ नहीं आया है। आरोपी उनके पास पहुंचा और एक पता पूछता है। इसके बाद वह मल्टी में गार्ड को देखता है। गार्ड नजर नहीं आने पर आरोपी युवक किशोरी पर झपट्टा मारता है और उसे उठाने की कोशिश करता है। आरोपी की हरकत देखते ही दोनों किशोरियां शोर मचाते हुए भागती है और इसी बीच आरोपी अपनी एक्टिवा को लेकर फरार हो जाता है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी वारदात को अंजाम देता हुआ नजर आता है। 
जिस जगह बदमाश ने घटना घटित की है, वहां पर सीसीटीवी लगे है, लेकिन एंगल अलग होने पर उसकी एक्टिवा का नंबर उसमें नहीं आ रहा है। अब पुलिस आरोपी की तलाश के लिए आस-पास के एरिया में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे एक्टिवा का नंबर और आरोपी के स्पष्ट फुटेज मिल सके।