बाजार में खड़ी लोडिंग में अचानक लगी आग, गाड़ी जलकर हुई खाक

Dec 03 2022

ग्वालियर। गत आधी रात बाजार में खड़ी एक लोडिंग गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनट में गाड़ी का केबिन जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने की सूचना गाड़ी के मालिक ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू है। नया बाजार में लोडिंग के आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे। जिससे वहां दहशत फैल गई। पर किसी तरह दमकल दस्ते ने हालात पर नियंत्रण किए।
नया बाजार मे आधी रात के बाद शनिवार तडक़े 4:30 बजे के करीब एक घर के बाहर खड़ी छोटा हाथी लोडिंग गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते गाड़ी का केबिन जलकर राख हो गया। आग को लगता है देख गाड़ी के मालिक ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। वही आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 1 गाड़ी ने मौके पर पहुंची और आग पर पानी फायरिंग कर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि जिस छोटा हाथी लोडिंग गाड़ी में आग लगी थी वह नई बाजार में रहने वाले 40 वर्षीय अजय पाल पुत्र मातादीन पाल की बताई जा रही है।
गाड़ी मालिक का कहना है कि कल रात वह गाड़ी चलाकर घर आया था। जिसके बाद वो अपनी गाड़ी को घर के बाहर गाड़ी खड़ी करके खाना खाकर सो गया था। लेकिन सुबह जब आसपास के लोगों ने गाड़ी में आग लगते देखा तो तत्काल उनको नींद से जगाकर इसकी जानकारी दी। गाड़ी में आग लगने से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना ताया जा रहा है।