नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं का निर्वाचन सूची में नाम जोडऩे के लिये जागरूकता लगाया

Dec 03 2022

ग्वालियर। युवा नवीन मतदाताओं को अपने मत का उपयोग करने के लिये मतदाता परिचय पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। माधव महाविद्यालय में जागरूकता के लिये नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं को मतदाताओं सूचियों में जोड़ा जा सके इसके लिये राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय में कैम्प लगाकर जागरूकता का कार्य कर रही है। महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्रायें जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाये। जिसके लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिये कैम्प का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय माधव महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक द्वारा आगामी चुनाव में अच्छा मतदान हो इसके लिये कैम्प आयोजित किया गया। 
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि मतदान राष्ट्रीय पर्व है जिसे हम सब लोगों को पर्व की तरह मनाना चाहिये। मतदान के दिन हम लोग उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों पर जाकर मत का प्रयोग करें। एनएसएस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किया जाता रहा है क्योंकि आमजन को जागरूक करना भी आवश्यक है। अपने अमूल्य मत का उपयोग हम सोच-समझकर आवश्यक रूप से करें क्योंकि मतदान हमारा प्रथम अधिकार है। जिसे हम सबको मिलकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ करना चाहिये क्योंकि जिन जन प्रतिनिधियों को चुनकर भेज रहे हैं वह हमारे देश के विकास में अहम योगदान दे सके।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि जिला प्रशासन इन चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये सेंस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें एवं मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्र / छात्राओं द्वारा किया जाना है। परीक्षा के साथ-साथ इन जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन करने में स्वयंसेवक एन.एस.एस. उत्साह दिखा रहे हैं। मतदान करने के साथ-साथ हम अपने मत का सही उपयोग करें इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिये।
स्वयंसेवक मोहित करोसिया, चेतन शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, रितिक घोरपडे, शिवम गौडयाले, वर्षा, निधि, राजवीर आदि लोग उपस्थित थे।