व्यक्तिगत सावधानी एवं जनजागरूकता से समाज को एड्स से बचाया जा सकता है-दीक्षित

Dec 03 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर ब्रांच गोले का मंदिर सेंटर द्वारा एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के डॉ. केके दीक्षित उपस्थित थे। उन्होंने  पेरामेडिकल के छात्र छात्राओं को एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूक किया।
डा दीक्षित ने अपने उद्धबोधन में कहा कि जिस विषय पर लोग चर्चा करने से बचते हैं और जागरूकता के अभाव में गलत फहमीयो का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि समाज में एचआईवी एड्स से बचाव के लिए, सुरक्षित यौन संबंध, सुरक्षित ब्लड ट्रांसफुजन, गर्भवती महिला का समय पर रक्त की जांच करना, जिससे जन्म लेने वाले बच्चे को एचआईवी को एचआईवी संक्रमण से बचाया जा सके। इंजेक्शन लगाने के लिए प्रत्येक बार नई निडिल का उपयोग करना चाहिए। मध्य प्रदेश में एचआईवी एड्स की मुफ्त जांच और मुफ्त इलाज के लिए सिर्फ 1097 डायल करें। एचआईवी एड्स से संबंधित समस्त जानकारी मिलेगी। 
डा दीक्षित ने बताया कि विश्व स्वास्थ संगठन ने वर्ष 2022 की थीम समानता पर वर्ष भर कार्य करने की योजना बनाई है। एक एचआईवी संक्रमित/पीडि़त व्यक्ति के साथ में एक सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करना है और उसके परिवार के साथ भेदभाव नहीं करना है। उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने व्याख्यान के माध्यम से  मोटिवेट किया और आगे बढऩे के रास्ते दिखाएं। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग को ऑर्डिनेटर पंकज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में करीब 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एड्स जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जाना और समझा। कार्यक्रम के अंत में संस्था जीआर रमेश ने सभी का आभार व्यक्त किया। क्रार्यक्रम में एफपीएआई ग्वालियर ब्रांच के आशीष सोनी, स्वाति तोमर ने विशेष योगदान दिया।