दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई में सडक़ पर फायरिंग, दो घायल
Dec 02 2022
ग्वालियर। पिंटो पार्क में वर्चस्व की लड़ाई में शुक्रवार को दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। एक-दूसरे को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में दोनों गुट की तरफ से दो लोग घायल हुए हैं। घायल होने वाले दोनों छात्र हैं, लेकिन दोनों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। एक छात्र पेट में छर्रे व हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि दूसरे को पैर में गोली लगी है। बीच सडक़ पर गोलीबारी की घटना के बाद दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान के आधार पर दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैगोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क शिव कॉलोनी निवासी अन्नी उर्फ रोहित पाल पुत्र हरीसिंह पाल 12वीं का छात्र है। उसकी जड़ेरुआ गांव निवासी अमन यादव पुत्र नरेश यादव से इलाके में वर्चस्व को लेकर पुरानी लड़ाई चल रही है। अमन बीकॉम फस्र्ट ईयर का छात्र है। दोनों पर ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था। तब अन्नी ने अमन यादव से पैर छूकर माफी मांगी थी। उसका आरोपियों ने वीडियो बना लिया था। उसके बाद वह उसे उसी वीडियो को लेकर मजाक उड़ा रहे थेजिस पर शुक्रवार को फिर विवाद हो गया। विवाद में दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक तरफ से अन्नी पाल तो दूसरी तरफ से अमन यादव घायल हुए हैं। घायल अन्नी पाल ने बताया कि वह किसी शादी में जाने के लिए राजेन्द्र सिंह की मार्केट के बाहर खड़ा था। तभी अमन यादव अपने साथियों अमर, शिवम तोमर व ऋषभ सिंह के साथ आया और गालियां और मारपीट कर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। जिसमें एक गोली अन्नी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसने मदद के लिए छोटू परिहार को बुलाया और अस्पताल पहुंचा। वहीं अमन यादव के पक्ष का कहना है कि अन्नी की तरफ से गोलियां चलाई गईं। जिसमें अमन को हाथ में गोली लगी है और पेट में छर्रे लगे हैंगोलीबारी से दहशत, भागे लोग
घटना स्थल पिंटो पार्क का बाजार है। राजेन्द्र सिंह की मार्केट के पास गोलीबारी हुई है। जिस समय यह फायरिंग हुई वहां काफी लोग मौजूद थे और खरीदारी कर रहे थे। गोलीबारी होते ही वहां भगदड़ के हालात बन गए। लोग यहां वहां छुपने के लिए भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। लोगों का कहना है कि करीब 8 से 10 गोलियां चली हैंगोला का मंदिर थाना के प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि अन्नी पाल की शिकायत पर फायरिंग करने वाले अमन यादव, ऋषभ, शिवम तोमर और अमर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया वहीं दूसरे पक्ष से घायल अमन यादव की शिकायत पर छोटू परिहार, रोहित पाल, अभिषेक गुर्जर, पोपट तोमर व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









