फेरन सिंह राजावत आर्डिनरी कैप्टेन के पद से सेवानिवृत हुए

Dec 01 2022

ग्वालियर। आज से लगभग 30 वर्ष पहले कुंवर फेरन सिंह एक छोटे से गाओं ग्राम गोरा जिला भिंड से निकलकर देश की सेवा करने के लिए निकले और उन्हें भारत सरकार द्वारा सिपाही के पद पर नियुक्ति मिली।
फेरन सिंह को शुरू से ही देश की सेवा करने का जस्बा था। उन्हीने अपने इस तीस साल के कार्यकाल मे देश के लिए कई अहम जिम्मेदारी निभाई जिसमे एक बडी जिम्मेदारी कारगिल युद्ध मे अपनी जान पे खेलकर देश को जीत दिलाई। 
फेरन सिंह राजावत की सिपाही के पद पर नियुक्ति होने के 30 साल बाद आर्डिनरी कैप्टेन के पद से सेवानिवृत हुए। इसी क्रम मे फेरन सिंह के गृह वापसी पर उनके राजावत परिवार मे एक खुशी का माहौल बना है। उनके इष्ट मित्र एवं उनके फौजी साथियों ने स्टेशन पहुंच कर उनका भव्य स्वागत कर उनके जस्बे को सलाम किया। उसके बाद रोडशो के माध्यम से अपने पैतृक निवास ग्राम गोरा मे सभा आयोजित कर सभी ग्रामनिवासियो द्वारा फेरन सिंह राजावत का भव्य स्वागत किया गया।