रामसिंह धाकरे द्वितीय अंडर 19 टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
Dec 01 2022
ग्वालियर। स्वर्गीय रामसिंह धाकरे द्वितीय अंडर 19 टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत एमपीसीटी खेल मैदान पर टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसके पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एएसपी क्राईम राजेश दंडोतिया थे।
फाइनल मैच एमआरएस स्पोर्ट्स एकेडमी और गालव एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमे टॉस जीतकर गालव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसमे एमआरएस ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 193 रन बनाए जिसमे अभिषेक यादव ने महज 60 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए जिसमे 9 चोके और 7 छक्के सामिल है। और गर्वितराज शर्मा ने तूफानी 45 रन की पारी खेली।
गालव की ओर से युवराज ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए और जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी गालव की टीम महज 59 रन ही बना पाई। जिसमे सर्वाधिक युवराज ने 27 रन बनाए और एमआरएस के निशांत ने 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर 3 विकेट लिए एमआरएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने इस मैच को बड़े ही आराम से 134 रन से जीता और अभिषेक यादव मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।
मैच के पश्चात पुरुस्कार वितरण समारोह हुआ जिसमे विजेता ट्रॉफी, उपविजेता ट्रॉफी और इंडिविजुअल ट्रॉफीज दी गई तथा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच जैसे बालाजी सीनेट बनाम वाईबीसीए मैच से शिखर अग्रवाल, सीसीए मुरैना बनाम तपोभूमि मैच से लवकुश, बालाजी बनाम आईटीएम मैच से अभिषेक, एमआरएस बनाम मास्टर ब्लास्टर मैच से गर्वितराज शर्मा, सीसीए मुरैना बनाम प्रोग्रेस मैच से लव गर्ग, गालव बनाम बालाजी सोनेट मैच से मानव, एमआरएस बनाम आरसीसी मैच से हिमांशु सारस्वत, बालाजी बनाम तानसेन मैच से हिमांशु, गालव बनाम सीसीए मुरैना मैच से आशीष यादव, एमआरएस बनाम बालाजी मैच से पियूष द्विवेदी तथा फाइनल मैच एमआरएस बनाम गालव मैच के मैन ऑफ द मैच अभिषेक यादव तथा बेस्ट बॉलर इन द टूर्नामेंट शिखर तथा बेस्ट बैट्समैन इन द टूर्नामेंट हिमांशु सारस्वत तथा बेस्ट विकेट कीपर इन द टूर्नामेंट शिवांश मिश्रा तथा कोचेस की ट्रॉफीज दी गई। तथा टूर्नामेंट के अंपायर रूप में अंजनी शर्मा, आशुतोष बोहरे को सम्मानित किया गया। और टूर्नामेंट के स्कोरर के रूप में सौम्या गुप्ता, तस्मिया रहमान को सम्मानित किया गया। तथा एमआरएस स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाडिय़ों के स्वास्थ के लिए डॉ सतेंद्र सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, एमपीसीटी कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ आरएनएस तोमर, पूर्व पार्षद चतुर्वेदी धनेरिया और मनीष रस्तोगी मौजूद थे। और कार्यक्रम का संचालन आशुतोष बोहरे ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









