उर्स के समापन पर उमड़ी भीड

Nov 30 2022

ग्वालियर। आठ दिन से दरगाह हजरत ख्वाजा खानून पर चल रहा हजरत ख्वाजा खानून का 504वां उर्स मेला कुल के छींटे की पवित्र रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स के आखिरी दिन सुबह मजार शरीफ पर संदल पोशी की रस्म हुई और शजरा ख्वानी की गई। बाद नमाज दरगाह के सभागार में सूफी संत सम्मेलन हुआ। जिसमें अजमेर शरीफ के पीरजादा जनाब सैय्यद मुनीर उद्दीन मुईनी, हजरत निजामुद्दीन औलिया, पीरजादा, तलहा निजामी, दरगाह हजरत जियाय उद्दीन, अमीन जियाई, हस्सान निजामी, रसीद उद्दीन, दरगाह हजरत मुहम्मद गौष के सज्जादानशीन जियाउर्रहमान, दरगाह हजरत मीर बादशाह से राजे खान, पटेल साहब आदि ने भाग लिया। इस मौके पर मजलिसे कव्वाली में परम्परा गत रंग की महफिल हुई। शहर के 20 हाफिज ने पंचायत में भाग लिया।