बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Nov 30 2022

ग्वालियर। ग्वालियर थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली छोटे भाई की पीठ में लगी है। गोली लगने से घायल हुये युवक को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटा वाले मोहल्ले में रहने वाले बड़े भाई गोविंद ने छोटे भाई गोपाल को गोली मार दी। गोली लगने से गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गोपाल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि मकान और जमीन के बटवारे को लेकर दोनों भाईयों में विवाद चल रहा था बीते रोज दोनों के परिजन शिकायत लेकर पहुंचे थे बुधवार सुबह बड़े भाई गोविंद के साथ विवाद हो गया। विवाद के चलते बड़े भाई गोविंद ने छोटे भाई गोपाल को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।