आधी अधुरी तैयारियों के साथ एक हजार बिस्तर अस्पताल की ओपीडी शुरू, उपचार कराने पहुंचे मरीज
Nov 30 2022
ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय के सामने नवनर्मित एक हजार बिस्तर अस्पताल में अभी पूरी तरह से शिटिंग का काम भी नहीं हुआ। लेकिन बुधवार से ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया है। अस्पताल की ओपीडी में कुछ विभाग के चिकित्सक बैठकर मरीजों को पर्रामश एवं उपचार करते दिखाई दिये। बुधवार को एक हजार बिस्तर अस्पताल में मरीज पहुंचने के बाद बिंडों पर अपना पर्चा बनवाकर चिकित्सकों को ढूंढते नजर आये।
आपको बतादें कि एक हजार बिस्तर अस्पताल पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है। अभी शिटिंग का कार्य भी आधा अधुरा दिखाई दे रहा है। आपको बतादें कि अंचल के सबसे बड़े अस्पताल ज्यारोग्य चिकित्सालय में भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी अशोकनगर, श्योपुर सहित आसपास के राज्यों से मरीज यहां उपचार कराने आते हैं। नई व्यवस्था के चलते एक हजार बिस्तर के अस्पताल में अब मरीजों को नई सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। एक हजार बिस्तर में मेडिसिन विभाग सर्जरी, आर्थों, नेत्ररोग विभाग आदि का उपचार किया जायेगा।
लेकिन एक हजार बिस्तर के अस्पताल के ऑपरेशन टेयथेर का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया। न ही ऑपरेशन थेयटर तैयार हुआ है। ऐसी स्थिति में सर्जरी आर्थों विभाग के मरीजों को उपचार में थोड़ा समय लगने की संभावना है। अस्पताल में मेडिसिन वार्ड मेडिसीन आईसीयू सर्जन वार्ड, आार्थों वार्ड, नेत्ररोग, शिटि कर दिया गया है।
बुधवार को ओपीडी में मरीजों की कतार दिखाई दी। जहां आने वाले मरीज नये अस्पताल में नई व्यवस्था को जानने के लिये उत्सक दिखाई दिये। हालांकि कुछ विभाग के चिकित्सक मरीजों को उपचार एवं पर्रामश देते दिखाई दिये। अस्पताल में कई प्रमुख विभाग पहुंचा दिये गये हैँं।
इन विभागों की व्यवस्था पहले की तरह
मिली जानकारी के अनुसार कार्डियो, कैंसर विभाग की ओपीडी का संचालन पहले की तरह इन दोनों के विभाग में ही होगा। पर्चे से लेकर दवा भी यहां से मरीजों को वितरित की जाएगी।
साथ ही पीडियाट्रिक व गायनिक की ओपीडी कमलराजा अस्पताल में ही संचालित की जाएगी। इसी के साथ ही सर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी ओल्ड आईसीयू के सेमिनार हॉल में संचालित होगी। वहीं न्यूरो विभाग की ओपीडी पूर्व की तरह न्यूरो विभाग में ही संचालित होती रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









